मध्य प्रदेशसिंगरौली
गणतंत्र दिवस में मदिरा की बिक्री रहेगी प्रतिबंधित

सिंगरौली -गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को सिंगरौली जिले में मदिरा की बिक्री के प्रतिबंध के आदेश दिए गए हैं। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी गौरव बैनल ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुसार 26 जनवरी 2026 को सम्पूर्ण दिवस सिगरौली जिले की सभी देशी तथा विदेशी मदिरा की दुकानें, तथा देशी-विदेशी मदिरा गोदाम बंद रहेंगे।
गणतंत्र दिवस पर मदिरा का क्रय-विक्रय तथा परिवहन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। कलेक्टर ने पुलिस तथा आबकारी विभाग के अधिकारियों को प्रतिबंध का कठोरता से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।













