ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

एनसीएल बनी चैंपियन, कोल इंडिया अंतर-कंपनी टेबल टेनिस टूर्नामेंट का समापन

सिंगरौली- नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की मेज़बानी में अमलोरी क्षेत्र में आयोजित कोल इंडिया अंतर-कंपनी टेबल टेनिस टूर्नामेंट का गुरुवार को समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में एनसीएल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल टीम चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया, जबकि एसईसीएल की टीम उपविजेता रही।
समापन समारोह में एनसीएल के निदेशक (कार्मिक) ने इस आयोजन की व्यवस्था की सराहना की और महिला प्रतिभागियों को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया। उन्होंने भविष्य में महिला खिलाड़ियों के लिए टीटी वूमेन टीम चैंपियनशिप आयोजित करने का सुझाव दिया।

इस टूर्नामेंट में कोल इंडिया की विभिन्न कंपनियों के कुल 119 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें 21 महिला खिलाड़ी भी शामिल थीं। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा हुई, जिसमें पुरुष ओपन एकल का खिताब एनसीएल के मोहनीश सोनी ने जीता, जबकि एनसीएल के ही मिराज अहमद उपविजेता रहे। महिला ओपन एकल का खिताब सीएमपीडीआई की कुमारी पौषाली बर्मन ने जीता और डब्ल्यूसीएल की श्रीमती अंजू बोस उपविजेता रही।

विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को समापन समारोह में पुरस्कृत किया गया। एनसीएल टीम ने चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया और टीम कोच अरूप मित्र और मैनेजर तुषार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में यह सफलता प्राप्त की। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों की खेल भावना की सराहना की और उन्हें भविष्य में सफलता की शुभकामनाएं दीं।

Author

Related Articles

Back to top button