बड़ी खबरभोपालमध्य प्रदेशरीवासिंगरौलीसीधी

भूत एसडीएम कार्यालय का लगा रहा चक्कर कोई नहीं मिला न्याय जीवित होने का कर रहा दावा

भूत एसडीएम कार्यालय का लगा रहा चक्कर कोई नहीं मिला न्याय जीवित होने का कर रहा दावा

 

सिंगरौली जिले के चितरंगी जनपद का एक मामला सामने आया है जिसमें ग्राम रोजगार सहायक, सचिव के द्वारा समग्र आईडी में जीवित व्यक्ति को मृत घोषित करने का गंभीर मामला, जिसकी उपखण्ड अधिकारी से शिकायत करने हेतु बराबर चक्कर लगा रहा है व्यक्ति नहीं हो पाई मुलाकात।

चितरंगी अंतर्गत ग्राम पंचायत खटाई से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक जीवित व्यक्ति को सरकारी रिकॉर्ड में मृत घोषित कर दिया गया ग्राम खटाई निवासी विश्वनाथ द्विवेदी पिता सगुनदास द्विवेदी ने उपखण्ड अधिकारी चितरंगी को आवेदन देकर शिकायत की है कि उनकी समग्र आईडी क्रमांक 39213231 (मेंबर आईडी 176446773) में दिनांक 04 जुलाई 2018 को उन्हें मृत घोषित कर दिया गया, जिसकी पुष्टि सचिव भगवान द्वारा दिनांक 19/09/2019 को रिपोर्टिंग की गई है । जबकि वे पूर्णतः जीवित हैं

आवेदन में प्रार्थी ने बताया कि ग्राम पंचायत खटाई के तत्कालीन सचिव एवं रोजगार सहायक द्वारा उन्हें मृत घोषित किया गया, जिसके कारण वे बीते लगभग पाँच वर्षों से शासन की समस्त योजनाओं के लाभ से वंचित हैं प्रार्थी का आरोप है कि वे लगातार सचिव और रोजगार सहायक के चक्कर काटते रहे, लेकिन उन्हें केवल झूठे आश्वासन ही दिए गए विश्वनाथ द्विवेदी ने आशंका जताई है कि उनके नाम से अंत्येष्टि सहायता राशि का आहरण भी कर लिया गया है। जिसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है उन्होंने उपखण्ड अधिकारी से मांग की है कि उनकी समग्र आईडी में की गई मृत्यु की गलत प्रविष्टि को तत्काल निरस्त किया जाए तथा दोषी सचिव और ग्राम रोजगार सहायक एवं संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए मामला सामने आने के बाद यह प्रश्न उठ रहा है कि ग्राम पंचायत स्तर पर समग्र आईडी जैसे संवेदनशील दस्तावेज़ों में इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह प्रशासनिक तंत्र की गंभीर चूक और संभावित वित्तीय अनियमितता का मामला बनता है अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस प्रकरण में कितनी शीघ्रता और सख्ती से कार्रवाई करता है।महकी बात तो यह रही जनपद के कर्मचारी फिर से जिंदा करने की बात कर रहे हैं क्या जिंदा करना या मारना किसी व्यक्ति के हाथ में है यदि ऐसा होता तो लोग इस संसार को छोड़ कर कभी नहीं जा पाता।

अभी आगे भी ऐसे खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।

 

श्री मान सिंह चंदेल विशेष रिपोर्टर सिंगरौली

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button