सीधी

विकास खण्ड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन कुसमी में सम्पन्न…

विकास खण्ड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन कुसमी में सम्पन्न…

अमित श्रीवास्तव कुसमी

मध्यप्रदेश शासन के आदेशानुसार राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशन में कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी के मार्गदर्शन में जिला शिक्षा शिक्षा केंद्र सीधी के सुपरवीजन में बीआरसीसी अंगिरा प्रसाद द्विवेदी द्वारा दिनांक 09 जनवरी 2026 को पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टमसार में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया ।जिसमे कुसमी विकास खण्ड के दूर-दूर अंचल में स्थिति माध्यमिक शालाओं में अध्ययनरत कक्षा 6 से 8 में अध्ययन करने वाले बच्चों द्वारा विज्ञान मेले में विज्ञान,गणित,पर्यावरण/सामाजिक विज्ञान के मॉडल तथा लघु नाटिका,स्थानीय एकल गीत एवं सेमीनार में सहभागिता कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्टतम प्रदर्शन किया गया।जहाँ छात्र ऊर्जा, पर्यावरण, और दैनिक जीवन से जुड़े वैज्ञानिक अवधारणाओं पर आधारित रचनात्मक और कार्यात्मक मॉडल जैसे- सौर ऊर्जा,सिंचाई, पवन चक्की, टरबाइन, न्यूटन के नियम, कोण की अवधारणा,गणित पार्क ,ज्यामिति अवधारणा,उत्सर्जन तंत्र,श्वसन तंत्र,हाइड्रोलिक सिस्टम,सौर मंडल,स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर आधारित मॉडल,ज्वालामुखी विस्फोट,प्लास्टिक पुनर्चक्रण,वर्षा जल संरक्षण आदि विषयों के नवीन प्रौद्योगिकी आधारित मॉडल प्रस्तुत किए गए।जिसका उद्देश्य वैज्ञानिक सोच और नवाचार को बढ़ावा देना है।
इन बच्चो के द्वारा हर मॉडल की विस्तार से उपयोगिता भी बताई गई ।
विकास खण्ड का कुल लक्ष्य 98 प्रतिभागियों में से शतप्रतिशत 98 सहभागी उपस्थित होकर अपने मॉडल के माध्यम से उत्तम कौशल का प्रदर्शन किया गया।उक्त कार्यक्रम में विषय वाइज 11 सदस्यीय निर्णायक मंडल की टीम द्वारा सभी मॉडल/ प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया तथा नियमानुसार मॉडल को उच्च गुणवत्ता के आधार पर चयनित किया गया । विकासखण्ड स्तर में चयनित छात्रों को जिला स्तर पर भेजा जाएगा तथा जिला स्तर से जोन स्तर तथा जोन स्तर से चयनित छात्रों को राज्य स्तर के लिए भेजा जाएगा। उक्त कार्यक्रम में स्थानीय जनपद सदस्य श्
जमुनी देवी, मकरंद सिंह सरपंच टमसार,अंगिरा प्रसाद द्विवेदी बीआरसीसी कुसमी, रामपाल सिंह प्राचार्य पीएम श्री विद्यालय टमसार, विकास खण्ड के सभी माध्यमिक शालाओं के शिक्षक तथा बच्चों के अभिभावक , बीआरसी के पूरे स्टॉफ़ उपस्थिति रहे । कार्यक्रम के अंत में दूर दूर से आए हुए सभी बच्चो ,शिक्षक गण, और अभिभावकों को विधिवत बैठाकर भोजन कराकर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button