सीधी
सीएम के आगमन पर विश्वविद्यालय मांग के टीम पर पुलिस का रहा पहरा…

सीएम के आगमन पर विश्वविद्यालय मांग के टीम पर पुलिस का रहा पहरा…
सीधी
कल शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का सीधी जिले के बहरी आगमन पर विश्वविद्यालय स्थापना की बात को लेकर छात्र प्रतिनिधि मंडल को मांग पत्र सौंपना था लेकिन पुलिस अधिकारियों की लगातार विश्वविद्यालय मांग के नेतृत्वकर्ता छात्र इंद्रलाल पटेल एवं टीम पर नजर टिकी रही। कई पुलिस अधिकारियों का फोन एवं अन्य माध्यमों से जानकारी लेती रही और प्रतिनिधि मंडल के छात्र कृपाशंकर एवं अन्य मुख्यमंत्री से नहीं मिल पाये। पुलिस लगातार समझाइस देती रही कि यहां किसी भी प्रकार के गतिविधि नहीं करेंगे।
ज्ञात हो कि सीधी जिले में विश्वविद्यालय स्थापना को लेकर जिले के छात्र छात्राओं के द्वारा लगातार पिछले पांच-छः वर्षों से इस पवित्र कार्य हेतु जनप्रतिनिधियों से मिल रहे हैं। वहीं छात्र इंद्रलाल ने कहा कि सीधी, सिंगरौली और शहडोल के व्यौहरी सहित इतने बड़े क्षेत्र में विश्वविद्यालय न होना अत्यंत चिंतनीय है।
बताते चलें की विश्वविद्यालय के मांग को जिले के सीधी सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने संसद में बात रखी है लेकिन अभी तक उस पर भी कोई सुगबुगाहट नहीं चल रही है।













