सीधी

खेलों से बढ़ता है आपसी भाईचारा : राहुल…

खेलों से बढ़ता है आपसी भाईचारा : राहुल…
सीधी
चुरहट विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बरिगवां में मां दुर्गा क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 11 का फाइनल हिनौती और शिवपुरवा टीम के बीच पूर्व नेता प्रतिपक्ष व चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल के मुख्य आतिथ्य में खेला गया। जिसमें शिवपुरवा की टीम विजेता रही और उप विजेता हिनौती रही।
इस मौके पर अजय राहुल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन होते रहना चाहिए इससे आपसी भाईचारा बढ़ता है। क्रिकेट बहुत ही रोमांचक खेल है जिसमें हार जीत होती रहती है। हार जीत से परे खिलाड़ी भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करना महत्वपूर्ण है।
इस बेहतरीन और उत्कृष्ट आयोजन के लिए में आयोजन समिति को बहुत बहुत बधाई देता हूं। सभी खिलाड़ियों को मेरी शुभकामनाएं हैं।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button