चतरी में कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला संपन्न
स्व. रामसेवक एवं स्व. लक्ष्मण वैश्य की स्मृति में हुआ आयोजन, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

सिंगरौली। चितरंगी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चतरी में स्वर्गीय श्री रामसेवक वैश्य एवं स्वर्गीय लक्ष्मण वैश्य की स्मृति में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में क्षेत्र की टीमों ने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता भास्कर मिश्रा शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और समाज में प्रतिभा को निखारने का माध्यम बनते हैं।विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पप्पू यादव, अशोक सिंह पैगाम सहित ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव एवं आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे। बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं और खेल प्रेमियों की उपस्थिति ने प्रतियोगिता को सफल बनाया। आयोजन के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।













