सीधी

“केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज जी… अब किया मध्यप्रदेश पर भी करिए!” — सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर लीला साहू एवं संध्या रजक की गुहार, बोलीं- धान की फसल सड़ रही, किसानों को तुरंत मिले मुआवज़ा…

“केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज जी… अब किया मध्यप्रदेश पर भी करिए!” — सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर लीला साहू एवं संध्या रजक की गुहार, बोलीं- धान की फसल सड़ रही, किसानों को तुरंत मिले मुआवज़ा…

मध्यप्रदेश में पिछले एक सप्ताह से जारी लगातार बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। सीधी जिले के अनेक गांवों में खेतों में खड़ी धान की फसल पानी में डूबकर सड़ने लगी है। ऐसे संकट के बीच सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर लीला साहू ने किसानों की आवाज़ बुलंद करते हुए केंद्र सरकार तक गुहार पहुंचाई है।

साथी सोशल मीडिया में एक्टिव थाना अमिलिया ग्राम पंचायत सेमरी जनपद पंचायत सिहावल की निवासी संध्या रजक जो की सीधी जिले के सिहावल विधानसभा की महिला है इनके द्वारा भी एक वीडियो बनाकर गुहार लगाई गई थी।

 

लीला साहू ग्राम खड्डी, थाना रामपुर नैकिन निवासी लीला साहू ने रविवार 2 नवंबर को एक वीडियो जारी कर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को सीधे संबोधित करते हुए कहा— “आप दयालु हैं और अब समय आ गया है कि मध्यप्रदेश के किसानों पर दया दिखाएं। बारिश ने हमारी धान की पूरी फसल तबाह कर दी है। खेतों में पानी भरा है और धान जमने लगी है। तुरंत कलेक्टर और पटवारी भेजकर सर्वे कराया जाए और किसानों को उचित मुआवजा मिले।”

उनका यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है और सीधी जिले के किसानों की वास्तविक स्थिति को नेशनल प्लेटफॉर्म तक पहुंचा रहा है।

लीला साहू सोशल मीडिया पर ग्रामीण मुद्दों को बेबाकी से उठाने के लिए जानी जाती हैं। इससे पहले भी वह अपने गांव में सड़क निर्माण न होने पर जमकर विरोध जता चुकी हैं। उनकी आवाज इतनी बुलंद हुई कि राष्ट्रीय मीडिया को भी उनकी बात उठानी पड़ी थी। उस दौरान उन्होंने सड़क समस्या पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों से सवाल किए थे।

अब एक बार फिर उन्होंने किसानों को राहत दिलाने के लिए जमीनी आवाज उठाई है। उनका कहना है कि धान बर्बाद होने से किसानों पर आर्थिक संकट टूट पड़ा है और यदि तुरंत सर्वे व सहायता न मिली तो हजारों परिवार विपत्ति में फंस जाएंगे।

स्थानीय किसान भी लीला साहू की इस मुहिम के साथ खड़े दिख रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि सरकार त्वरित कार्रवाई कर नुकसान का मूल्यांकन कर मुआवजा घोषित करेगी।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button