मध्य प्रदेशसिंगरौली

जिले के सीमांत गांव मे पहुंच सांसद ने किया जन संवाद

 

सिंगरौली-सीधी सिंगरौली लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत सिंगरौली विधानसभा के ग्राम पंचायत बरहपान में सांसद माननीय डॉ. राजेश मिश्रा ने ग्रामीणजनों से आत्मीय संवाद किया तथा जरूरतमंद परिवारों को कंबल का वितरण किया। ठंड के मौसम में जरूरतमंदों की सहायता करते हुए सांसद जी ने ग्रामीणों का हालचाल जाना और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं से अवगत होकर सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है और अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुँचाना ही जनसेवा का उद्देश्य है।

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श् संतोष वर्मा ,  मनोज वैस , मंडल अध्यक्ष  कमलेश शाह , सरपंच  चित्रकूट वैस सहित पार्टी के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने सांसद जी के इस संवेदनशील एवं जनहितकारी प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया।

Author

Related Articles

Back to top button