रेतीली मिट्टी का टीला धसकने से मजदूर की मौत

सिंगरौली- जिले के चितरंगी विकासखंड के चितावल खुर्द गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई। सुनील केवट पिता श्यालाल केवट, जो अपने परिवार और अन्य साथियों के साथ रेत लोड कर रहा था, पर अचानक रेतीली मिट्टी का टीला धसक गया। इस घटना में सुनील मलबे में दब गया और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और भारी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही गढ़वा पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए चितरंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। गढ़वा पुलिस अब इस हादसे की वास्तविकता तक पहुंचने के लिए जांच में जुटी है।













