झुरही क्षेत्र में सड़क किनारे मृत अवस्था में मिला चीतल, वन विभाग ने शुरू की जांच

सिंगरौली- जिले के झुरही क्षेत्र के जंगलों में रविवार दोपहर सड़क के किनारे एक चीतल मृत पाया गया। स्थानीय लोगों का मानना है कि चीतल की मौत किसी वाहन की टक्कर से हुई है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया।
इस संबंध में डीएफओ अखिल बंशल ने बताया कि चीतल की मौत रविवार दोपहर किसी बाइक की टक्कर से हुई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और बाइक चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
बताते चलें कि जिले में बढ़ते जंगलों की कटाई के कारण जंगली जानवरों के लिए अपने प्राकृतिक आवास में समस्या उत्पन्न हो रही है, जिसके कारण वे सड़कों पर आकर दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। यह घटना वन्यजीवों की सुरक्षा और जंगलों की अतिक्रमण से जुड़ी समस्याओं को फिर से उजागर करती है।













