मध्य प्रदेशसिंगरौली

नगर निगम क्षेत्र के सभी 26 जल टंकियों का निरीक्षण, जल गुणवत्ता की जांच

सिंगरौली -राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप नगर निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान के निर्देशानुसार नगरीय क्षेत्र अंतर्गत स्थित सभी 26 जल टंकियों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जल के नमूने एकत्र कर नगर निगम की प्रयोगशाला के साथ-साथ तृतीय पक्ष (थर्ड पार्टी) प्रयोगशालाओं में भी परीक्षण कराया गया, ताकि जल गुणवत्ता की निष्पक्ष एवं सटीक जांच सुनिश्चित की जा सके।

निरीक्षण एवं परीक्षण प्रक्रिया के उपरांत संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी जल टंकियों की 7 दिवस के भीतर समुचित सफाई कराई जाए तथा की गई कार्यवाही की विस्तृत रिपोर्ट नगर निगम आयुक्त को प्रस्तुत की जाए।

इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान ने कहा कि नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि जल टंकियों का नियमित निरीक्षण, जल गुणवत्ता की जांच एवं समयबद्ध सफाई सुनिश्चित की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या से आमजन को सुरक्षित रखा जा सके। आयुक्त श्रीमती प्रधान ने बताया कि जन सुरक्षा की प्राथमिकता में रखते हुए प्रतिदिन 3 बार परीक्षण करवाया जा रहा है।

Author

Related Articles

Back to top button