मध्य प्रदेशसिंगरौली

देवसर जनपद की चटनिहां पंचायत में मजदूरी घोटाले का खुलासा

सिंगरौली- सिंगरौली जिले के देवसर जनपद की चटनिहां ग्राम पंचायत में एक बड़ा मजदूरी घोटाला सामने आया है। इस घोटाले का खुलासा एक महिला मजदूर द्वारा किए गए वीडियो से हुआ है, जिसमें वह स्वीकार कर रही है कि उसे बिना काम किए 4,000 रुपये का भुगतान किया गया था। महिला ने बताया कि उसके खाते में यह राशि डालने के बाद गांव के एक युवक ने उससे यह पैसा निकालवाकर उसे केवल 2,000 रुपये लौटाए।

महिला का आरोप है कि जिन मजदूरों ने वास्तव में काम किया है, उन्हें अब तक मजदूरी नहीं मिली है। यह मामला गंभीर हो गया है क्योंकि महिला का कहना है कि सरपंच और सचिव की मिलीभगत से कुछ महिला और ग्रामीणों के खातों में फर्जी भुगतान किया गया, और फिर उनसे आधी रकम वापस ले ली गई। इस घोटाले ने पंचायत स्तर पर एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

देवसर जनपद के सीईओ संजीव तिवारी ने इस मामले पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्होंने भी यह वीडियो देखा है। हालांकि, रविवार होने के कारण सोमवार को पूरी मामले की जांच कराई जाएगी। सीईओ ने यह स्पष्ट किया कि बिना काम किए पैसे का भुगतान गलत है और जांच में यह पता लगाया जाएगा कि यह पैसा किसने जारी किया और किसकी मिलीभगत से यह हुआ।

यह घोटाला पंचायत स्तर पर एक बड़े भ्रष्टाचार को उजागर करता है, और स्थानीय प्रशासन अब इसकी गहरी जांच करेगा।

Author

Related Articles

Back to top button