एसपी कार्यालय में जनसुनवाई, पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं का किया त्वरित निराकरण

सिंगरौली।जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखीं। इस जनसुनवाई की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा ने की।
जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों ने प्रत्येक फरियादी से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनकी बात सुनी। कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष मामलों में संबंधित थाना एवं चौकी प्रभारियों को समयबद्ध और वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक पी.एस. परस्ते, थाना प्रभारी विंध्यनगर श्रीमती अर्चना दिवेदी, थाना प्रभारी बैढ़न श्री अशोक सिंह परिहार, महिला थाना प्रभारी श्रीमती आराधना सिंह परिहार, चौकी प्रभारी खुटार उप निरीक्षक शीतला यादव, उप निरीक्षक स्वतंत्र रावत सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
जनसुनवाई में विशेष रूप से महिला फरियादियों की शिकायतों को प्राथमिकता दी गई। महिला अधिकारियों ने उनकी काउंसलिंग कर समस्याओं को समझा और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आम जनता की समस्याओं का समय पर निराकरण उनकी प्राथमिकता है और ऐसे जनसुनवाई कार्यक्रम आगे भी नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि लोगों को न्याय और सुरक्षा का भरोसा बना रहे।













