मां दुर्गा की प्रतिमाओं का हर्षोल्लास के साथ विसर्जन प्रशासन की चकाचौंध रही व्यवस्था…

मां दुर्गा की प्रतिमाओं का हर्षोल्लास के साथ विसर्जन प्रशासन की चकाचौंध रही व्यवस्था…
सीधी सिहावल। आज जिले भर में कई सोन नदी के तटों पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन की प्रक्रिया सुबह से ही प्रारंभ हो गई थी।
जहां श्रद्धालुओं के द्वारा डीजे बाजे ,ढोल नगाड़े के साथ नाचते गाते झूमते हुए मां दुर्गा के जयकारों के साथ प्रतिमाओं को लेकर सोन नदी तट पर पहुंचकर विसर्जित की गई।
वही हर्ष उल्लास के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का स्थापना की जाती है और 9 दिन पूजा अर्चना के बाद दसवे दिन नम आंखों से श्रद्धालुओं के द्वारा मां की प्रतिमा की विदाई की जाती है। साथ हीं गांव क्षेत्र मोहल्ले की खुशी के लिए मां से मन्नतें मांगी जातीं हैं और अगले वर्ष का इन्तज़ार हों जाता है।

वही बमुरी ग्राम पंचायत के रामपुर नावघाट पर आज प्रशासन की सुरक्षित व्यवस्था पर 150 से ऊपर मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन की प्रक्रिया रही।
वही सिहावल चौकी प्रभारी अजीत पांडेय के द्वारा जानकारी दी गई कि चौकी क्षेत्र मे शांतिपूर्वक विसर्जन की प्रक्रिया रही।
वही जानकारी के अनुसार बताया गया कि बघोर क्षेत्र में कुछ मूर्तियां प्रतिबंधित करने के बाद भी प्रवाहित की गई है। जिस पर प्रशासन की निगाह पड़ी हुई है।
।। सिंहावल से राजबहोर केवट की रिपोर्ट ।।













