ऑटो से उतरते समय युवक गिरा, हालत नाजुक, एनटीपीसी अस्पताल में भर्ती

सिंगरौली।जिले के विंधनगर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। थाना के सामने मुख्य सड़क पर ऑटो से उतरते समय एक युवक असंतुलित होकर जमीन पर गिर पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल की पहचान राजेंद्र, निवासी जयंत के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो से उतरते वक्त अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण युवक सड़क पर गिर गया और सिर व शरीर में गंभीर चोटें आईं।हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से घायल को एनटीपीसी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति घायल के परिजनों को जानता हो, तो उन्हें तत्काल सूचना दें, ताकि परिजन समय रहते अस्पताल पहुंच सकें।घटना के बाद कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।













