SIR को लेकर सिंहावल SDM प्रिया पाठक ने ली बैठक विस्तृत रूप से दी जानकारी…

SIR को लेकर सिंहावल SDM प्रिया पाठक ने ली बैठक विस्तृत रूप से दी जानकारी…
सीधी सिहावल। आज दिनांक 29/10/2025 को विधानसभा 78 सिंहावल अन्तर्गत SIR विषेश गहन पुनरनिक्षण 2025 हेतु दुतीय चरण के लिए उपखंड अधिकारी प्रिया पाठक की अध्यक्षता में तहसील सिहावल में बैठक का आयोजन किया गया।
उपस्थिति के दौरान उपखंड अधिकारी प्रिया पाठक के द्वारा मतदाता सूची गहन पुनरिक्षण 2025 -SiR वावत भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा ज़ारी कार्यक्रम एवं गाइड लाइन के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की गई।
वर्ष 2003 की मतदाता सूची के आधार पर BLO घर घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। BLO का आवश्यक सहयोग प्रदान करने हेतु सभी दल अपनें अपनें BLA की नियुक्ति पूर्व से हैं, उन्हें निर्देशित करे SIR की संपूर्ण प्रक्रिया के बारे में प्रतिनिधियों को समझाइश देते हुए आवश्यक सहयोग की अपेक्षा उपस्थित प्रतिनिधियों से किया गया।

बैठक में निम्नांकित दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थित रहीं-
विमलेश रावत अध्यक्ष मंडल भा.जा.पा. सिंहावल, संतोष पाठक भा.जा. पा.,रामदयाल पटेल कांग्रेस, नकक्षेदी पटेल आम आदमी, फौजदार साकेत बीएसपी, रमेश सिंह परिहार भारतीय शक्ति चेतना पार्टी उपस्थित रहे।
अन्त में उपखंड अधिकारी प्रिया पाठक के द्वारा उपस्थित सभी प्रतिनिधियों का धन्यवाद करतें हुए आज की बैठक को समाप्ति की गति दी गई।
।। सिंहावल से राजबहोर केवट की रिपोर्ट ।।













