वार्ड 13 बैगा बस्ती जयंत में चला स्वच्छता अभियान, बड़े नाले की कराई गई सफाई

सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा गुरुवार 25 दिसंबर 2025 को वार्ड क्रमांक 13 बैगा बस्ती, जयंत क्षेत्र में स्वच्छता अभियान के तहत बड़े नाले की व्यापक सफाई कराई गई। इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखना तथा जलभराव और गंदगी से होने वाली बीमारियों की रोकथाम करना था।
स्वच्छता अभियान के दौरान नाले में जमा कचरा, गाद और गंदगी को मशीनों एवं सफाई कर्मियों की मदद से बाहर निकाला गया। अधिकारियों ने मौके पर उपस्थित रहकर कार्यों का निरीक्षण किया और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी, आईईसी टीम के जनरल मैनेजर आशीष शुक्ला, उप स्वच्छता पर्यवेक्षक रमेश छोटू सहित सिटेडल के कर्मचारी रोहित द्विवेदी, डियन तिवारी, मोनू तथा बड़ी संख्या में सफाई कर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि वे कचरा नालों में न फेंकें और स्वच्छता बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करें।नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान से क्षेत्र के लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है और आने वाले समय में जलनिकासी व्यवस्था बेहतर होने से गंदगी और बदबू की समस्या से निजात मिलेगी।













