मध्य प्रदेशसिंगरौली

सीधी सिंगरौली सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कचनी में खाद्य विभाग का किया निरीक्षण

सिंगरौली। सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने जानकारी दी कि आज 25 दिसंबर को सीधी-सिंगरौली लोकसभा सांसद माननीय डॉ. राजेश मिश्रा के साथ कचनी क्षेत्र में खाद्य विभाग की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत संचालित राशन दुकानों की स्थिति, अनाज वितरण, भंडारण व्यवस्था एवं उपभोक्ताओं को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों को समय पर और पूरी मात्रा में राशन उपलब्ध कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और इसके लिए विभागीय कर्मचारियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।
विधायक रामनिवास शाह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कई हितग्राहियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनी गईं और अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि सरकार गरीब और जरूरतमंद वर्गों के लिए पूरी गंभीरता से काम कर रही है।

निरीक्षण के दौरान खाद्य विभाग के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं राशन दुकानों के कर्मचारी भी मौजूद रहे। इस कार्रवाई से क्षेत्र में राशन वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता और सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

Author

Related Articles

Back to top button