मध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली में विद्युत पेंशनर हित रक्षक संघ की नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न

वैद्यनाथ शर्मा बनें अध्यक्ष, रामकृष्ण पटेल को मिली सचिव की जिम्मेदारी

सिंगरौली। जिले में विद्युत पेंशनर हित रक्षक संघ शाखा सिंगरौली द्वारा नए वर्ष 2026 के लिए वार्षिक चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह चुनाव भीमसेन सिंह (चुनाव अधिकारी एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष) एवं पी.एल. गुप्ता (सचिव एवं पर्यवेक्षक) की देखरेख में आयोजित किया गया।

चुनाव में वैद्यनाथ शर्मा को अध्यक्ष, रामकृष्ण पटेल को सचिव, महेश प्रसाद मिश्रा को कोषाध्यक्ष, त्रिलोकी प्रसाद दुबे को कार्यवाहक अध्यक्ष, अवनीश कुमार सिंह को संरक्षक और एस.पी. सिंह को संयोजक नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम में के.पी. गुप्ता, विरघू रजक, गैवी नाथ रजक, रामाधार, रमागोविंद, मान प्रसाद शाहू, रणदमन सिंह, वंशराज सिंह, गोपी दास, रिचकऊ और रमेश प्रसाद तिवारी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

इस आयोजन के माध्यम से संघ ने अपने संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ किया और आगामी वर्ष में पेंशनरों के हितों की रक्षा तथा सामाजिक एवं संगठनी गतिविधियों को और प्रभावी रूप से चलाने की योजना बनाई है।

Author

Related Articles

Back to top button