मध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली में 21 जनवरी को किसान कांग्रेस का वृहद कार्यक्रम, कलेक्टर को सौंपा जाएगा ज्ञापन

सिंगरौली। किसान कांग्रेस द्वारा 21 जनवरी को कलेक्ट्रेट के सामने वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल और किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान जिले के किसानों की विभिन्न समस्याओं जैसे खाद और बीज के बढ़े हुए दाम तथा ओला-पाला से हुए नुकसान को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मनोज दुबे ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश और किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान के तहत आयोजित किया जा रहा है। प्रदेश स्तर पर 5 जनवरी से चल रही किसान यात्रा के क्रम में यह कदम उठाया गया है। किसान नेताओं का कहना है कि इस कार्यक्रम के माध्यम से किसानों की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा और उनके हितों की रक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

Author

Related Articles

Back to top button