मध्य प्रदेशसिंगरौली

शासकीय महाविद्यालय रजमिलन: इको क्लब की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कार्यशाला का पंचम दिवस संपन्न

विजुअल स्टोरीटेलिंग एण्ड एक्ससीबिसन पर केंद्रित रहा पंचम दिवस

सिंगरौली। शासकीय महाविद्यालय रजमिलन में इको क्लब के तत्वावधान में आयोजित फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कार्यशाला का पंचम दिवस सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस दिवस की थीम शो, शेयर एण्ड साइन रखी गई, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को उनकी रचनात्मकता को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यशाला में विद्यार्थियों को फोटो स्टोरीटेलिंग की अवधारणा से परिचित कराया गया, जिसमें बताया गया कि कैसे चित्रों के माध्यम से एक सशक्त कहानी कही जा सकती है। इसके साथ ही मिनी फोटो प्रोजेक्ट तैयार करना, पोर्टफोलियो के लिए उपयुक्त फोटो चयन करना, और प्रिंट एवं डिजिटल माध्यम में फोटो प्रस्तुत करने के तरीके विस्तार से समझाए गए।कार्यक्रम के अंतर्गत फीडबैक एवं क्रिटीक सेशन का आयोजन भी किया गया, जिसमें विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों के कार्यों का मूल्यांकन किया और सुझाव दिए।

व्यावहारिक गतिविधि के रूप में मिनी फोटो प्रदर्शनी और प्रेजेंटेशन आयोजित की गई, जिसमें छात्रों ने अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। ग्रुप डिस्कशन एवं रिव्यू सेशन में प्रतिभागियों ने एक-दूसरे के कार्यों पर विचार साझा किए, जिससे सीखने की प्रक्रिया और सशक्त हुई।परिणामस्वरूप, प्रत्येक प्रतिभागी ने स्वयं का मिनी पोर्टफोलियो या फोटो स्टोरी तैयार की, जिससे उनकी दृश्य माध्यम में अभिव्यक्ति क्षमता और आत्मविश्वास में वृद्धि हुई।महाविद्यालय प्रशासन और इको क्लब के सदस्यों ने कार्यशाला को अत्यंत उपयोगी बताया और कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों के रचनात्मक, तकनीकी एवं व्यावसायिक कौशल के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं।

Author

Related Articles

Back to top button