वन परिक्षेत्र पश्चिम सरई में अनुभूति कार्यक्रम संपन्न
पेड़-पौधों से ही शुद्ध ऑक्सीजन का निर्माण होता है – वन परिक्षेत्राधिकारी

सिंगरौली। वन मंडल सिंगरौली के अंतर्गत वन परिक्षेत्र पश्चिम सरई द्वारा बच्चों में वन्य जीवन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम सरई क्षेत्र के गजराबहरा बीट में शासकीय हाई स्कूल गजराबहरा एवं माध्यमिक विद्यालय ठरकठेला के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया।कार्यक्रम में वन परिक्षेत्राधिकारी पश्चिम सरई योगेंद्र तिवारी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पेड़-पौधों से ही शुद्ध ऑक्सीजन का निर्माण होता है, इसलिए जंगलों का संरक्षण मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बच्चों को वन्य प्राणियों, जैव विविधता और प्राकृतिक संसाधनों के महत्व की जानकारी दी।
इस अवसर पर परिक्षेत्र सहायक रवि राज सिंह, बीट गार्ड सूरज शर्मा, मंडल अध्यक्ष रामधनी यादव, मंडल मंत्री प्रदीप कुमार वैश्य, ग्राम सरपंच एवं अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को वन्य प्राणियों के संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया तथा जंगलों के संरक्षण पर विस्तार से चर्चा की गई। जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न शैक्षणिक व रोचक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया।













