सीधी

पत्नी, सास-ससुर की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने जहर खा कर दी जान, सीधी जिला का है यह मामला…

पत्नी, सास-ससुर की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने जहर खा कर दी जान, सीधी जिला का है यह मामला…

सीधी जिले के बहरी थाना अंतर्गत ग्राम सिहोलिया में एक 27 वर्षीय युवक ने पत्नी एवं सास ससुर की प्रताड़ना से तंग आकर जहर का सेवन कर लिया और अपनी जीवन लीला को समाप्त कर ली।

दरअसल में प्रवीण उर्फ दादू पांडेय पिता स्वर्गीय ललन देव पांडेय का विवाह 2 वर्ष पूर्व सिंगरौली जिले के चितरंगी थाना अंतर्गत ग्राम धानी-पड़री में हुआ था तथा कुछ समय पहले पत्नी अपने मायके चली गई थी, और कुछ समय बाद युवक भी अपने ससुराल गया हुआ था परंतु वहां पर पत्नी एवं सास ससुर से काफी विवाद हो गया इसके बाद युवक अपने घर लौट आया तथा 3 जनवरी को जहर का सेवन कर लिया।

परिजनों को इस घटना की जानकारी जैसे ही लगी उसे सीधी अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया परंतु स्थिति गंभीर होने की वजह से डॉक्टर ने रीवा संजय गांधी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया परंतु युवक की जान नहीं बच पाई और 5 जनवरी 2026 की सुबह मौत हो गई।

मृतक युवक ने आत्महत्या से पहले सोशल मीडिया में एक वीडियो भी पोस्ट किया था जिसमें उसने अपनी पत्नी एवं सास ससुर को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया था।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button