सीएम हेल्पलाइन निराकरण में सिंगरौली पुलिस अव्वल, प्रदेश में लगातार दूसरी बार पहला स्थान

सिंगरौली। सीएम हेल्पलाइन 181 के तहत शिकायतों के निराकरण में सिंगरौली जिले ने एक बार फिर प्रदेश में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन श्री गौरव राजपूत, पुलिस उप महानिरीक्षक रीवा क्षेत्र श्री हेमंत चौहान के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री मनीष खत्री के मार्गदर्शन में जारी 20 जनवरी 2026 की जिलेवार ग्रेडिंग में सिंगरौली ने 90.30 प्रतिशत वेटेज स्कोर के साथ ‘ए ग्रेड प्राप्त करते हुए प्रथम समूह में प्रदेश में लगातार दूसरी बार पहला स्थान हासिल किया है।
पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री एवं उनकी टीम द्वारा प्रत्येक शिकायत का बारीकी से अवलोकन कर शिकायतकर्ताओं से व्यक्तिगत मुलाकात की गई, जिससे समस्याओं का समयबद्ध और संतोषजनक निराकरण संभव हो सका। इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा, नगर पुलिस अधीक्षक पी.एस. परस्ते, एसडीओपी गौरव पाण्डेय, श्रीमती गायत्री तिवारी, राहुल सैयाम सहित समस्त थाना-चौकी प्रभारियों, साइबर सेल और शिकायत शाखा की सराहना की।
दिसंबर 2025 में जिले को कुल 1129 शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिनमें से 1026 शिकायतों का संतुष्टि पूर्वक निराकरण किया गया। कई थानों और चौकियों ने 95 प्रतिशत से अधिक प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों और टीम को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।













