मध्य प्रदेशसिंगरौली

सेमुआर में दो दिवसीय जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ

श्री मान सिंह चंदेल विशेष रिपोर्टर सिंगरौली

सिंगरौली। ग्राम पंचायत सेमुआर में माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन के साथ दो दिवसीय जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। यह आयोजन सेमुआर वालीबाल टूर्नामेंट सीजन–4 के अंतर्गत किया जा रहा है, जिसमें जिले भर की टीमों की भागीदारी देखने को मिल रही है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक चितरंगी अमर सिंह उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा सिंगरौली चन्द्रिका प्रसाद बैस ने की। विशिष्ट अतिथियों में एडवोकेट श्रवण सिंह बैस, सुरेन्द्र सिंह बैस (उपाध्यक्ष भाजपा जिला सिंगरौली), योगेन्द्र दिवेदी (महामंत्री भाजपा जिला सिंगरौली), अरविंद कुशमाकर, रविन्द्र बैस, एडवोकेट मान सिंह बैस, विश्राम बैस, नंदलाल तिवारी एवं अखिलेश बैस शामिल रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, खेल प्रेमी और खिलाड़ी मौजूद रहे।

प्रतियोगिता का पहला मुकाबला सेमुआर और बरवानी की टीमों के बीच खेला गया। यह मैच बेहद रोमांचक रहा, जिसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अनुशासन और खेल भावना का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया। दर्शकों ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

आयोजकों ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं में खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता के अगले दिन और भी रोचक मुकाबले खेले जाएंगे।

Author

Related Articles

Back to top button