मध्य प्रदेशसिंगरौली

प्रेम प्रसंग में युवक चढ़ा मोबाइल टावर पर, 6 घंटे बाद उतरा नीचे

प्रेमिका से शादी की मांग को लेकर धनहा गांव में हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिस की समझाइश से टली अनहोनी

सिंगरौली। जिले के देवसर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनहा गांव में शुक्रवार को प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। युवक ने मांग की कि जब तक उसकी प्रेमिका मौके पर आकर शादी के लिए सहमति नहीं देती, वह नीचे नहीं उतरेगा। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण टावर के नीचे एकत्र हो गए।


मोबाइल टावर पर चढ़े युवक की पहचान रवि कुशवाहा के रूप में हुई है। वह धनहा गांव निवासी दादू लाल कुशवाहा का पुत्र बताया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक का एक युवती से प्रेम संबंध था, लेकिन परिजनों द्वारा युवती की शादी कहीं और तय कर दिए जाने से वह नाराज था। इसी कारण उसने यह कदम उठाया।

सूचना मिलने पर जियावन पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए। युवक लगातार अपनी प्रेमिका को बुलाने की मांग करता रहा और किसी के टावर पर चढ़ने पर नीचे कूदने की धमकी भी देता रहा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

करीब छह घंटे तक चले समझाइश के बाद पुलिस ने युवक को समझाया कि यदि वह और युवती दोनों बालिग हैं, तो कानूनी प्रक्रिया के तहत विवाह संबंधी आवेदन दिया जा सकता है। पुलिस के आश्वासन और साथियों की समझाइश के बाद युवक सुरक्षित रूप से टावर से नीचे उतर आया। घटना के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।

Author

Related Articles

Back to top button