मध्य प्रदेशसिंगरौली
नगर निगम अमले ने कार्यवाही कर जप्त किया 25 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक

सिंगरौली -नगरीय क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम हेतु नगर निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान के निर्देशानुसार नगर निगम अमले द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में आज नगर निगम अमले द्वारा क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक की सप्लाई करने वालों निगरानी रखी गई । तथा सप्लायर को चिन्हित किया गया जिसकी भनक लगते ही वो गाड़ी से प्लास्टिक को फेंक कर भाग गया। लगभग 25 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक की जब्ती की गई। इस दौरान आईईसी मेंबर राजन पाण्डेय और नरेंद्र चौबे ने जब्ती सहित सप्लायर को चिन्हित करने में भूमिका निभाई।













