मध्य प्रदेशसिंगरौली

परिवहन जनजागरूकता मिशन के तहत सिंगरौली चेक पॉइंट की सख़्त कार्रवाई

एक मालवाहक ज़ब्त, 16.05 लाख रुपये का राजस्व संग्रह

सिंगरौली। जिले में सड़क सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और अनुशासित परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन परिवहन जनजागरूकता एवं सुदृढ़ व्यवस्था सिंगरौली -दुर्घटना मुक्त एवं प्रदूषण मुक्त प्रयास के तहत परिवहन चेक पॉइंट सिंगरौली द्वारा बड़ी और प्रभावी कार्रवाई की गई। इस अभियान में नियमों का उल्लंघन करने वाले एक मालवाहक वाहन को ज़ब्त कर जयंत चौकी में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया, वहीं अन्य वाहनों पर कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से कुल लगभग 16 लाख 05 हजार रुपये का राजस्व संग्रह किया गया।

यह कार्रवाई जिला कलेक्टर श्री गौरव बैनल के आदेश एवं जिला परिवहन अधिकारी के निर्देश पर चेक पॉइंट प्रभारी और उनकी टीम द्वारा की गई। अभियान के दौरान बंधा, कन्वेयर बेल्ट से खुटार क्षेत्र के आसपास बिना परमिट, बिना टैक्स, बिना बीमा, बिना फिटनेस और बिना प्रदूषण प्रमाण-पत्र के साथ चल रहे वाहनों पर विशेष नजर रखी गई।

इसके अलावा ओवरलोड वाहनों के खिलाफ भी सख़्त कदम उठाए गए।नागरिकों की शिकायतों के आधार पर रेत, गिट्टी, कोयला एवं राखड़ से लदी गाड़ियों में तिरपाल न ढकने से फैल रहे प्रदूषण पर भी तुरंत रोक लगाई गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख़्त कार्रवाई जारी रहेगी। यह पहल जिले को सुरक्षित, स्वच्छ और दुर्घटना मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Author

Related Articles

Back to top button