मध्य प्रदेशसिंगरौली

खिरवा में बाइक की टक्कर से 2 साल के मासूम की दर्दनाक मौत

खनहाना बैरियर पर बाइक एक्सीडेंट, तीन लोग घायल

सिंगरौली

जिले के मोरवा थाना क्षेत्र में सड़क हादसों की दो अलग-अलग घटनाओं ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। पहली घटना खनहना बैरियर के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

वहीं दूसरी घटना खिरवा गांव की है, जहां एक बाइक की टक्कर से 2 साल के मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

दोनों ही मामलों की जानकारी मिलते ही मोरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खिरवा मामले में आरोपी बाइक चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लगातार हो रहे सड़क हादसों ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Author

Related Articles

Back to top button