मध्य प्रदेशसिंगरौली

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर मारपीट का मामला दर्ज

सिंगरौली। सोशल मीडिया साइट पर वायरल हो रहे एक वीडियो के संबंध में चौकी निवास, थाना सरई में पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध किया है। सिंगरौली पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, दिनांक 27 जनवरी 2026 को फरियादी चौकी निवास पहुंचा और जुबानी रिपोर्ट दर्ज कराई।

फरियादी ने बताया कि लगभग दो वर्ष पूर्व उसका और समीर साहू, निवासी निवास के बीच वाद-विवाद व झगड़ा हुआ था, जिसकी शिकायत पूर्व प्राचार्य से की गई थी। उस समय प्राचार्य द्वारा समीर साहू को दंडित किया गया था। इसी पुराने विवाद को लेकर 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस समारोह के बाद आरोपीगण ने फरियादी और उसके दोस्त को बुलाकर निवास के अमहाटोला, गोपद नदी के किनारे ले जाकर मां-बहन की अश्लील गालियां दीं।

फरियादी द्वारा विरोध करने पर आरोपीगण ने हाथ-मुक्कों, बेल्ट व डंडे से मारपीट की। बीच-बचाव करने आए फरियादी के दोस्त के साथ भी मारपीट की गई। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को बचाया, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर चौकी निवास में अपराध क्रमांक 06/26 धारा 296, 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। आरोपियों के विरुद्ध पृथक से वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Author

Related Articles

Back to top button