मध्य प्रदेशसिंगरौली

दिल्ली पब्लिक स्कूल निगाही में फहराया गया उल्टा तिरंगा, लोगों में नाराजगी

सिंगरौली। एनसीएल निगाही परियोजना स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में 26 जनवरी को 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के दौरान गंभीर लापरवाही सामने आई है। विद्यालय में आयोजित समारोह के दौरान तिरंगे का केसरिया रंग नीचे तथा हरा रंग ऊपर की ओर रहा, जो राष्ट्रीय ध्वज संहिता का स्पष्ट उल्लंघन है। यह घटना विद्यालय के प्राचार्य सुखवंत सिंह थापर एवं अन्य वरिष्ठ शिक्षकों की मौजूदगी में हुई।

उल्टा तिरंगा फहराने का वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद स्थानीय लोगों व अभिभावकों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि यह राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है और शैक्षणिक संस्था में इस प्रकार की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। कुछ शिक्षकों का आरोप है कि यह केवल गलती नहीं, बल्कि जानबूझकर किया गया कृत्य हो सकता है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए विद्यालय के क्रीड़ा शिक्षक ने जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित मुख्यमंत्री एवं पीएमओ को शिकायत भेजकर जिम्मेदारों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना ने प्रशासनिक व शैक्षणिक स्तर पर लापरवाही को उजागर किया है।

Author

Related Articles

Back to top button