जिला किसान कांग्रेस सिंगरौली शहर की कार्यकारिणी का गठन, 18 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

सिंगरौली। जिला कांग्रेस कमेटी किसान कांग्रेस (शहर) के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार दुबे द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशन एवं किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धमेन्द्र सिंह चौहान की सहमति से जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। गठित सूची को प्रदेश नेतृत्व को भेजे जाने के बाद प्रदेश अध्यक्ष द्वारा अनुमोदन प्रदान कर दिया गया है।अनुमोदन पश्चात 18 पदाधिकारियों को जिला कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।
उपाध्यक्ष पद पर नंदकिशोर सिंह, मानप्रसाद वैश्य, दादेराम दुबे एवं रामकया यादव को नियुक्त किया गया है।
महासचिव पद पर नंदलाल साकेत, विजय दुबे, रावेन्द्र शर्मा एवं सयुब वेग को दायित्व सौंपा गया है।
सचिव पद पर रामानुग्रह वैश्य, केशचन्द्र यादव, सत्यनारायण वैश्य, अर्जुन सिंह वैश्य, धर्मराज पनिका, जयमंजन पटेल एवं रामानुज शाह को जिम्मेदारी दी गई है।
संयोजक के रूप में पुष्पराज नापित (ग्राम-दसौती, सिंगरौली) को नियुक्त किया गया है।
सह-संयोजक पद पर काली भगत यादव एवं आशीष कुमार वैश्य को शामिल किया गया है। सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष मनोज कुमार दुबे द्वारा शुभकामनाएं दी गईं और संगठन को मजबूत करने की अपील की गई।













