मध्य प्रदेशसिंगरौली

खुरमुचा क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल: धानी को हराकर खुरमुचा टीम बनी विजेता

सिंगरौली। जिले के चितरंगी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत खुरमुचा में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रोमांचक अंदाज में संपन्न हुआ। फाइनल मैच में खुरमुचा टीम ने धानी टीम को हराकर टूर्नामेंट की विजेता बनने का गौरव हासिल किया। इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया, जिनमें मिश्रा 11 खुरमुचा, बरगवां टाइटन, पोड़ी 11, बहेरा जूनियर, बहेरा दबंग, खम्हरिया कला, बारी 11, लौआर 11, चतुर्भुज किंग और धानी सहित अन्य टीमें शामिल रहीं।

फाइनल मुकाबला धानी और खुरमुचा टीम के बीच खेला गया। धानी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 105 रन बनाए और पूरी टीम ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी खुरमुचा टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 ओवर में ही 106 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

इस मैच में रामपति यादव को मैन ऑफ द मैच और लकी यादव को मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया। रामपति यादव ने चार ओवर में 33 रन देकर चार महत्वपूर्ण विकेट झटके। मैच के दौरान धानी सरपंच अशोक पाठक ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रति विकेट 500 रुपये का इनाम घोषित किया।

समापन अवसर पर सरपंच अशोक पाठक ने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास के लिए आवश्यक हैं तथा युवाओं को क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, हॉकी जैसे खेलों में सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए। कार्यक्रम में बृजनंदन द्विवेदी, कृष्ण कुमार द्विवेदी, शत्रुघ्न द्विवेदी, अयोध्या प्रसाद यादव, विवेक द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button