तेज रफ्तार ट्रक ने दो पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, दोनों गंभीर घायल

सिंगरौली। सिंगरौली जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र के बगैया गांव में एक तेज रफ्तार ट्रक ने दो पुलिसकर्मियों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के समय उप निरीक्षक (एसआई) मोहन पानडिया और कांस्टेबल शुभम पटले ग्रामीण इलाकों में जांच के बाद थाने वापस लौट रहे थे।
जानकारी के अनुसार, जैसे ही दोनों पुलिसकर्मी बगैया गांव के पास पहुंचे, तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलने पर चितरंगी थाने की पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रक को घेराबंदी कर जप्त किया। घायल पुलिसकर्मियों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है।













