बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

खेलते खेलते सेफटिक टैंक मे घूस गए दोनों मासूम भाई, हुई मौत

टीकमगढ़. मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में शुक्रवार की रात सेप्टिक टैंक में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई. सीसीटीवी फुटेज में दोनों बच्चे शाम करीब 5 बजे तक कॉलोनी में खेलते नजर आए, लेकिन ढाई घंटे बाद 7:30 बजे उनके शव पास ही एक निर्माणाधीन मकान के खुले सेप्टिक टैंक से बरामद किए गए.

 

मृतक बच्चों की पहचान 7 वर्षीय आशीष यादव और 5 वर्षीय नरेंद्र यादव के रूप में हुई है. दोनों शिवनगर कॉलोनी में अपने माता-पिता के साथ किराए के मकान में रहते थे. परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर स्कूल से लौटने और खाना खाने के बाद दोनों बच्चे करीब 3 बजे घर से खेलने निकले थे. इसके बाद वे घर नहीं लौटे.

 

खेलते-खेलते गिरने की आशंका

 

परिजनों और स्थानीय लोगों ने बताया कि पास लगे सीसीटीवी कैमरे में बच्चे 5 बजे तक खेलते दिखाई दिए. इसके बाद उनका कोई पता नहीं चला, जिससे परिजन चिंतित हो गए और तलाश शुरू की गई. खोजबीन के दौरान लोगों की नजर कॉलोनी में स्थित एक निर्माणाधीन मकान पर गई. वहां सेप्टिक टैंक खुला पड़ा था और किसी तरह की सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी. आशंका है कि खेलते-खेलते दोनों बच्चे टैंक में गिर गए.

 

मोटर लगाकर निकाला गया पानी

 

शाम करीब 7:30 बजे मोटर लगाकर सेप्टिक टैंक का पानी निकाला गया, तब अंदर से दोनों बच्चों के शव मिले. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को जिला अस्पताल भिजवाया. घटना के बाद बच्चों की मां गहरे सदमे में चली गई.

Author

Related Articles

Back to top button