नगर परिषद के ceo उपयंत्री रिश्वत लेते गिरफ्तार

सागर. छतरपुर जिले के नगर परिषद बक्सवाहा में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है. आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडबलू) सागर की टीम ने आवासीय पट्टा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने के बदले रिश्वत लेते हुए नगर परिषद बक्सवाहा की सीईओ नेहा शर्मा और उपयंत्री शोभित मिश्रा को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.
मामले में आवेदक हरिओम अहिरवार, निवासी बक्सवाहा, जिला छतरपुर ने ईओडबलू सागर में शिकायत दर्ज कराई थी कि सीएमओ नेहा शर्मा द्वारा आवासीय पट्टा एवं प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत करने के लिए 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है. सत्यापन के दौरान 30 हजार रुपये की रिश्वत मांग की पुष्टि हुई.
ट्रैप कार्रवाई में खुला पूरा खेल
शिकायत सही पाए जाने पर ईओडबलू सागर द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर ट्रैप कार्रवाई की गई. कार्रवाई के दौरान ष्टरूह्र नेहा शर्मा ने स्वयं रिश्वत लेने के बजाय रकम उपयंत्री शोभित मिश्रा के माध्यम से मंगवाई. जैसे ही उपयंत्री शोभित मिश्रा ने रिश्वत की रकम ली, ईओडबलू टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया. पंच साक्षियों के समक्ष केमिकल से हाथ धुलवाने पर हाथ गुलाबी रंग के हो गए, जिससे रिश्वत लेने की पुष्टि हुई.
आवेदन अभी भी नगर परिषद में लंबित
बताया गया है कि आवेदक का आवासीय पट्टा एवं प्रधानमंत्री आवास से संबंधित आवेदन नगर परिषद बक्सवाहा में लंबित था. दोनों आरोपियों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कर आगे की विवेचना की जा रही है.













