सिहावल की स्वास्थ्य व्यवस्था अजब है और गजब है,वार्ड बॉय लिख रहा ऑर्डर सेट भुगतान शाखा…

सिहावल की स्वास्थ्य व्यवस्था अजब है और गजब है,वार्ड बॉय लिख रहा ऑर्डर सेट भुगतान शाखा…
सीधी सिहावल: ज़िले के सिहावल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की व्यवस्था अजब है और गजब है यहां की कहानी तो अपने अनेकों देखे सुने होंगे लेकिन कभी-कभी ऐसा लगता है कि क्या राजनीतिक संरक्षण प्राप्त व्यक्ति सारे आदेशों को अपने जेब में रखते हैं,और करते वही हैं जो उनकी मर्जी होती है।
जबकि आदेश में पर जेडीयू रीवा के द्वारा कहा गया है कि सूर्यकांत तिवारी वार्ड बॉय अमिलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जननी सुरक्षा योजना अंतर्गत कार्य का संचालन के साथ ब्लॉक स्तरीय रोग कल्याण समिति लेखपाल के कार्य में सहयोग हेतु रखा जा रहा है परंतु श्री तिवारी के द्वारा ऑर्डर सीट लिखी जाती है और बाकायदा भुगतान के लिए कमीशन का खेल भी चलता है।
लेखपाल और श्री तिवारी का एक ऑडियो भी वायरल हुआ
जिस पर श्री तिवारी के द्वारा साफ तौर पर ऑडियो में क्या कहा जा रहा है सुन सकते हैं श्री तिवारी ब्लॉक स्तर के बड़े से बड़े अधिकारी को भी अपने जेब में रखते हैं किसका ट्रांसफर कहां करवाना है इसका ठेका भी लेते हैं ऑडियो में सुन सकते हैं।
जी हां यह हम नहीं कह रहे जो आदेश और ऑडियो वायरल हो रहा है उसे सुनकर आप भी कहेंगे गोलमाल है सब गोलमाल है।

आईए जानते हैं क्या है पूरा मामला…
एक आदेश जो की 2024 स्वास्थ्य विभाग के रीवा संभाग के क्षेत्रीय संचालक डॉ बी एल मिश्रा के द्वारा पत्र जारी कर आदेशित किया गया था.कि अमिलिया में पदस्थ सूर्यकांत तिवारी वार्ड बॉय को जननी सुरक्षा योजना अंतर्गत का कार्य संगठन एवं ब्लॉक स्तरीय रोगी कल्याण समिति एवं नवगठित आरोग्य समितियों के द्वारा भुगतान आदि के कार्य करने हेतु सहायक एकाउंटेंट के रूप में ड्यूटी लगाई गई थी।
उपरोक्त कार्य को दृष्टिगत रखते हुए सूर्यकांत तिवारी वार्ड बॉय की ड्यूटी अग्रिम आदेश तक यथावत की गई थी, मतलब अमिलिया स्वास्थ्य केंद्र में वार्ड बॉय की नौकरी भी करते रहेंगे वार्ड बॉय का मतलब समझते हैं ना आप लोग उनका कार्य क्या होता है।
परंतु आदेश का उल्लंघन करते हुए सूर्यकांत तिवारी के द्वारा अभी भी लगातार सहायक एकाउंटेंट लेखा-जोखा का काम स्वयं के कलम से किया जा रहा है जो कि नियम विरुद्ध है अब जरा सोचिए कि जब मरीज के बिस्तर में चद्दर बिछाने वाले व्यक्ति को भुगतान शाखा का प्रभार सौंप दिया जाएगा या सौंप दिया गया है तो यह कार्य कितना कारगर साबित होगा इससे अंदाजा लगाया जा सकता है।
इससे पूर्व में भी एकाउंटेंट जगन्नाथ सिंह एवं सूर्यकांत तिवारी के द्वारा बातचीत का ऑडियो भी खूब वायरल हुआ था परंतु राजनीतिक संरक्षण प्राप्त श्री तिवारी के द्वारा सारा मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।
भगवान भरोसे चल रहा है स्वास्थ्य सुविधा चाहे जिले की बात करें या फिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे है।
जहां डॉक्टर राजनीतिक संरक्षण प्राप्त नेताओं के आगे नतमस्तक होते हैं और अपना काम बड़े ही आसानी से करवा लेते हैं।

इनका कहना है
ज्वाइन डायरेक्टर रीवा के द्वारा आदेश जारी किया गया था वर्तमान में सिहावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सहायक एकाउंटेंट का कार्य देख रहे हैं।
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ.रामभूषण पटेल
।। सिंहावल से राजबहोर केवट की रिपोर्ट ।।













