देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

आम बजट 2026 पर पीएम मोदी की प्रतिक्रिया, बोले— यह ‘अवसरों का हाईवे’, विकसित भारत की मजबूत नींव

नई दिल्‍ली; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम बजट 2026 को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह बजट देश की नारी शक्ति, युवाओं और उद्यमियों की आकांक्षाओं का सशक्त प्रतिबिंब है। उन्होंने कहा कि महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवीं बार बजट पेश कर नया रिकॉर्ड बनाया है। यह बजट 140 करोड़ भारतीयों के सपनों को दिशा देता है और विकसित भारत के लिए स्पष्ट रोडमैप तैयार करता है।

पीएम मोदी ने कहा कि यह बजट भविष्य को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जिससे छोटे व्यापारियों, एमएसएमई और युवाओं को बड़ा लाभ मिलेगा। यह विकसित भारत की गति को तेज करने वाला बजट है और 2047 के लक्ष्य की मजबूत नींव रखता है। उन्होंने इसे ‘अवसरों का हाईवे’ करार देते हुए कहा कि भारत अब सिर्फ तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था नहीं, बल्कि दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य पर आगे बढ़ रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बजट भरोसे पर आधारित गवर्नेंस और मानव-केंद्रित आर्थिक मॉडल को दर्शाता है। इसमें राजकोषीय घाटा घटाने, महंगाई पर नियंत्रण और पूंजीगत खर्च बढ़ाने के बीच संतुलन साधा गया है। इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती देने के लिए डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, नेशनल वॉटरवे विस्तार, हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर और टियर-2 व टियर-3 शहरों के विकास पर विशेष जोर दिया गया है। ये कदम भारत की वैश्विक भूमिका को और मजबूत करेंगे।

Author

Related Articles

Back to top button