देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

इंदौर दूषित पानी हादसा: एक माह बाद महिला की मौत, मृतकों का आंकड़ा 32 पहुंचा

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से फैली बीमारी के मामले में एक और मौत हो गई है। एक माह से अधिक समय से अस्पताल में भर्ती 65 वर्षीय अनिता कुशवाह ने रविवार, 1 फरवरी की देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उनका इलाज बॉम्बे हॉस्पिटल में चल रहा था, जहां वे लंबे समय से वेंटिलेटर पर थीं।

मृतका के बेटे नीलेश कुशवाह ने बताया कि अनिता को पहले से कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। 28 दिसंबर को उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद उन्हें भाग्यश्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। दो दिन बाद डिस्चार्ज होने के कुछ ही घंटों में उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई। इसके बाद 1 जनवरी को उन्हें अरबिंदो हॉस्पिटल में भर्ती किया गया।

हालत में सुधार न होने पर 4 जनवरी को अनिता को बॉम्बे हॉस्पिटल रेफर किया गया, जहां उनकी स्थिति लगातार गंभीर होती चली गई। इलाज के दौरान उनकी किडनी फेल हो गई, जिसके चलते नियमित हेमोडायलिसिस किया गया। बाद में उन्हें वेंटिलेटर पर भी रखना पड़ा। इस दौरान उन्हें कार्डियक अरेस्ट भी आया।

भागीरथपुरा दूषित पानी हादसे में अब तक कुल 32 लोगों की मौत हो चुकी है। राहत की बात यह है कि 450 से अधिक मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। हालांकि अभी भी तीन मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से दो की हालत आईसीयू में गंभीर बनी हुई है।

Author

Related Articles

Back to top button