देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

सोना चांदी फिर हुआ सस्ता, जाने नई कीमत

 

नई दिल्ली. सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है. बजट के दिन भारी टूट के बाद सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में वायदा कारोबार की शुरुआत के साथ ही दोनों कीमती धातुएं और सस्ती हो गईं. एक ओर 1 किलो चांदी की कीमत में एक झटके में 10,000 रुपये की गिरावट दर्ज की गई, वहीं दूसरी ओर 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का वायदा भाव एमसीएक्स पर 4,000 रुपये से ज्यादा टूट गया.

 

चांदी की कीमतें बीते सप्ताह गुरुवार को इतिहास में पहली बार 4 लाख रुपये के पार पहुंचने के बाद से लगातार गिरावट में हैं. बजट 2026 वाले दिन रविवार को चांदी करीब 9 प्रतिशत से ज्यादा टूट गई थी. इसके बाद सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को जैसे ही एमसीएक्स पर कमोडिटी ट्रेडिंग की शुरुआत हुई, चांदी और सस्ती हो गई.

 

बीते कारोबारी दिन चांदी में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला था. गिरावट के बाद रिकवरी के बावजूद चांदी 2,65,652 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी. सोमवार को कारोबार खुलते ही चांदी का वायदा भाव गिरकर 2,55,652 रुपये प्रति किलो पर आ गया. इस तरह चांदी की कीमत में एक बार फिर 10,000 रुपये की गिरावट दर्ज की गई.

Author

Related Articles

Back to top button