गर्भावस्था में भी फैशन आइकन बनीं सोनम कपूर, ऑल-व्हाइट लुक में मुंबई में आईं नज़र

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने एक बार फिर साबित कर दिया कि गर्भावस्था के दौरान भी स्टाइल और आत्मविश्वास से कोई समझौता नहीं किया जाता। दूसरी संतान की उम्मीद कर रहीं सोनम हाल ही में मुंबई में बिंदास और स्टाइलिश अंदाज़ में नजर आईं, जहां उन्होंने अपने फैशन सेंस से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
सोनम ने इस दौरान ऑल-व्हाइट लुक अपनाया, जिसमें उन्होंने डिज़ाइनर ध्रुव कपूर की कस्टम शर्ट और सॉफ्ट वॉल्यूम वाली मैक्सी स्कर्ट पहनी थी। इस आउटफिट की कटिंग ने उनके बेबी बंप को बेहद खूबसूरती से हाईलाइट किया। इस लुक को उनकी बहन रिया कपूर और सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट संया कपूर ने स्टाइल किया था।
एक्सेसरीज को सोनम ने मिनिमल रखा—क्लासिक सिल्वर झुमके, गोल्ड स्टेटमेंट रिंग्स, व्हाइट बैलेरिना फ्लैट्स और एविएटर सनग्लासेस ने उनके लुक को एलिगेंट टच दिया। वहीं, हरे रंग का शोल्डर बैग मोनोक्रोम लुक में हल्का कंट्रास्ट जोड़ता नजर आया।
मेकअप भी पूरी तरह फ्रेश और नैचुरल था, जिसमें सॉफ्ट ब्लश, फीदर्ड आइब्रो, सबटल मस्कारा, विंग्ड आईलाइनर और रोज़ी लिप्स शामिल थे। बालों को मैसी ट्विस्टेड अपडू में स्टाइल किया गया था, जिसमें चेहरे के चारों ओर ढीले स्ट्रैंड्स लुक को और सॉफ्ट बना रहे थे।
गौरतलब है कि सोनम कपूर ने वर्ष 2018 में उद्योगपति आनंद आहूजा से शादी की थी और वह पहले से ही बेटे वायु की मां हैं। इस आउटिंग में सोनम ने एक बार फिर यह दिखा दिया कि मातृत्व के दौरान भी फैशन और पर्सनल स्टाइल पूरी शान के साथ बरकरार रखा जा सकता है।












