शहीद अनिल कप क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 9 को लेकर हुई तैयारी बैठक,संभागों की छः टीमें लेंगी टूर्नामेंट में भाग…

शहीद अनिल कप क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 9 को लेकर हुई तैयारी बैठक,संभागों की छः टीमें लेंगी टूर्नामेंट में भाग…
संजय सिंह मझौली सीधी
नगर क्षेत्र मझौली में शहीद अनिल सिंह स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के 9वें सीजन को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता नागेंद्र सिंह (कन्हाई),वरिष्ठ भाजपा नेता लवकेश सिंह,अखिलेश जायसवाल,बृजेश परौहा,अजय सिंह (छोटू)के विशेष उपस्थिति में तैयारी बैठक 28 दिसंबर को शाम आरके पैलेस में आयोजित की गई।जहां आयोजन संबंधी मुख विषयों पर चर्चा की गई जिसमें निर्णय हुआ कि आगामी 17 जनवरी 2026 को टूर्नामेंट का शुभारंभ किया जाएगा और समापन 25 जनवरी 2026 को निर्धारित किया गया है।टूर्नामेंट शहीद अनिल सिंह स्टेडियम मझौली में आयोजित होगा जहां संभागों की छः टीमें भाग लेंगी।
जिसमें विजेता टीम को कप के साथ 90 हजार रुपए की नगद राशि व उपविजेता टीम को कप के साथ 45 हजार रुपए वहीं मैन ऑफ द सीरीज बनने वाले खिलाड़ी को 11 हजार रुपए व प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच बनने वाले खिलाड़ी को 11 सौ का पुरस्कार दिया जाएगा। उपस्थित लोगों में अतुल सिंह, शरद सिंह (पिंटू),राजेश गुप्ता, दिलीप कुमार गुप्ता,संजय तोमर, प्रवेश गुप्ता,अनुपम चतुर्वेदी, मिनेंद्र बहेलिया, कृष्ण कुमार सिंह (राजा) मोनू सिंह पांड,रबी कुमार सिंह, धीरज सिंह (धीरू)देवेंद्र सिंह,निलेश पनिका, ध्रुव सिंह (पिंटू)कार्तिकेय सिंह, शिवराज रावत सहित समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।













