देश विदेश

जाह्नवी कपूर ने बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास की हत्या की निंदा की

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने बांग्लादेश में 25 वर्षीय हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की बेरहमी से हुई हत्या पर अपनी नाराजगी जताई है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लंबा नोट साझा कर इस घटना को बरबरता और अमानवीय बताया।

जाह्नवी ने लिखा कि यह नरसंहार है और अकेली घटना नहीं है। उन्होंने लोगों से सचेत रहने, जानकारी लेने और निर्दोष लोगों के लिए आवाज़ उठाने की अपील की। उन्होंने सांप्रदायिक भेदभाव और उग्रवाद के खिलाफ जागरूक रहने पर भी जोर दिया।

बांग्लादेश के मैमनसिंह जिले के भालुका में 18 दिसंबर को कथित ईशनिंदा के आरोप में दीपू चंद्र दास को भीड़ ने पीट-पीटकर मारा और फिर आग लगा दी। इस घटना के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं।

इस घटना पर पहले भी कई बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के सितारों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिनमें स्वरा भास्कर, मुनव्वर फारूकी, पवन कल्याण और राजीव अदातिया शामिल हैं।

Author

Related Articles

Back to top button