ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

परसोहर में अटल सामुदायिक भवन का लोकार्पण, ग्रामीणों को मिली नई सौगात

 

सिंगरौली- परसोहर ग्राम पंचायत में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर राज्य मंत्री राधा सिंह ने नवनिर्मित अटल सामुदायिक भवन का विधिवत लोकार्पण किया। पूजा-अर्चना और फीता काटकर भवन का शुभारंभ किया गया।
इस मौके पर मंत्री ने भवन का निरीक्षण कर ग्रामीणों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए मूलभूत सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है। पहले पंचायत भवन के अभाव में कार्य संचालन में परेशानी होती थी, जिसे ध्यान में रखते हुए करीब 37.39 लाख रुपये की लागत से इस भवन का निर्माण कराया गया है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच जगवंती बैस ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में अर्चना सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सरकार की योजनाओं से गांवों का तेजी से विकास हो रहा है और महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ रही है।लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और नए भवन को लेकर खुशी जताई।

Author

Related Articles

Back to top button