ब्रेकिंग न्यूज़भोपालमध्य प्रदेश

हेड कॉन्सटेबल ने जहर खाकर दी जान, मचा हड़कम्प

नीमच. एमपी के नीमच में एक कॉन्सटेबल ने कंट्रोल रूम पहुंच कर जहर खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। उसने सुसाइड नोट में आरआई पर प्रताडऩा का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना रविवार, 8 फरवरी की बताई गई है। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप है। आला पुलिस अफसरों ने मामले की हर एंगल से जांच कराने की बात कही है। कंट्रोल पहुंचकर जहर खाया जानकारी के अनुसार आरक्षक होशियार सिंह (50) नीमच पुलिस लाइन, कनावटी में रहते थे।

पांच दिनों से स्वास्थ्यगत कारणों से अवकाश पर थे और सोमवार से उन्हें ड्यूटी पर लौटना था। इसके एक दिन पहले रविवार सुबह वह पुलिस लाइन पहुंचे और शाम को जिला पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचकर जहर खा लिया। हालत बिगडऩे की सूचना पर नीमच कैंट के थाना प्रभारी नीलेश अवस्थी और अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। सुसाइड नोट लिखा, आरआई पर गंभीर आरोप हेड कॉन्स्टेबल के पास से चार पेज का एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह पत्र खुद होशियार सिंह ने लिखा था।

सुसाइड नोट में उन्होंने अपने ही विभाग के एक आरआई पर गंभीर मानसिक प्रताडऩा के आरोप लगाए हैं। पत्र में लगातार दबाव, अपमान और मानसिक तनाव का जिक्र किया गया है। नीमच एसपी अंकित जायसवाल ने बताया कि जहर खाने से हालत बिगडऩे पर प्रधान आरक्षक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका देहांत हो गया है। सुसाइड नोट और आरोपों की सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कराई जाएगी।

Author

Related Articles

Back to top button