मध्य प्रदेशसिंगरौली

शासकीय हाई स्कूल शाहपुर में वार्षिकोत्सव एवं कक्षा दसवीं का विदाई समारोह सम्पन्न

सिंगरौली। शासकीय हाई स्कूल शाहपुर में बीते दिनों विद्यालय का प्रथम वार्षिकोत्सव एवं कक्षा दसवीं का विदाई समारोह उत्साह और गरिमामय माहौल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। विद्यालय प्रबंधन द्वारा अतिथियों का स्वागत टीका एवं बैच लगाकर किया गया।

कार्यक्रम में पार्षद श्यामला वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। वहीं समाजसेवी अवनीश दुबे, भाजपा उपाध्यक्ष अरविंद दुबे, पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विंध्यनगर के प्राचार्य ओमप्रकाश प्रजापति, विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रभाकर दुबे, पूर्व प्रधानाध्यापक रामचंद्र दुबे, विजय दुबे, आदर्श पब्लिक स्कूल नवजीवन बिहार के व्यवस्थापक जगत नारायण वर्मा, व्याख्याता साधना सुपेकर, जन शिक्षक कंचन विश्वकर्मा, माध्यमिक विद्यालय बनौली की प्रभारी सुनीला शाह, प्राथमिक विद्यालय मटवई की प्रभारी आरती शुक्ला तथा माध्यमिक विद्यालय तेलगवा की प्रभारी पूजा सिंह सहित अभिभावक, शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

विद्यालय की प्राचार्य जितेंद्र कौर थापर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन अर्चना मिश्रा और सीमा पाण्डेय ने किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, नाटक सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनकी अतिथियों और अभिभावकों ने सराहना की। कार्यक्रम में शैक्षणिक, सह-शैक्षणिक, सांस्कृतिक गतिविधियों, उत्कृष्ट उपस्थिति, अनुशासन एवं सर्वांगीण विकास में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रभाकर दुबे ने विज्ञान शिक्षक शरद कुमार पाण्डेय के विज्ञान क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। अतिथियों ने विद्यालय में पहली बार आयोजित वार्षिकोत्सव की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों का विदाई समारोह भी उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। अंत में प्राचार्य जितेंद्र कौर थापर ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

Author

Related Articles

Back to top button