मध्य प्रदेशसिंगरौली

ओवरलोड राखड़ व प्रदूषण मानक उल्लंघन पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई

सघन जाँच अभियान में ₹4 लाख 04 हजार शासकीय राजस्व वसूली, बिना तिरपाल परिवहन पर सख़्ती

सिंगरौली। जिला कलेक्टर  गौरव बैनल के आदेश एवं क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री विक्रम सिंह राठौर के मार्गदर्शन में परिवहन विभाग द्वारा जिले में सघन जाँच एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण एवं वैधानिक परिवहन व्यवस्था को सुनिश्चित करना रहा।

अभियान के दौरान प्रदूषण मानकों, सड़क सुरक्षा नियमों एवं परिवहन अधिनियम का उल्लंघन करने वाले मालवाहक वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। विशेष रूप से कोयला, रेत, गिट्टी एवं राखड़ (फ्लाई ऐश) का बिना तिरपाल एवं ओवरलोड परिवहन करने वाले वाहनों पर सख़्त कार्रवाई की गई।

यह अभियान परसौना चौकी से बारीगंवा बायपास, विंध्यनगर–तेलदहा–शक्तिनगर मार्ग, बंधा–उज्जैनी–सरई मार्ग तथा झींगुर्दा–शुक्ला मोड़ तक संचालित किया गया।

सड़क सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री के निर्देशानुसार चिन्हित मालवाहक वाहनों में रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए गए, जिससे रात्रिकालीन दुर्घटनाओं की संभावना कम हो सके।

जाँच के दौरान PUC, बीमा एवं अन्य वैधानिक दस्तावेजों की गहन जाँच की गई। कार्रवाई के दौरान ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यमों से कुल ₹4 लाख 04 हजार रुपये का शासकीय राजस्व संग्रह किया गया।

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि शासकीय कार्यवाही में बाधा डालने या शासकीय सेवकों से अभद्रता की स्थिति में संबंधितों के विरुद्ध BNS के अंतर्गत FIR दर्ज की जाएगी।

संवाददाता से चर्चा में आरटीओ श्री विक्रम सिंह राठौर ने कहा—“यह अभियान दंडात्मक कार्रवाई के साथ-साथ जनजागरूकता के उद्देश्य से भी चलाया जा रहा है। सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण से किसी भी स्थिति में समझौता नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।”

रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए जाने की इस पहल को स्थानीय नागरिकों ने सराहा और इसे दुर्घटना रोकथाम की दिशा में प्रभावी कदम बताया।

Author

Related Articles

Back to top button