श्री कृष्ण प्रणामी मन्दिर सत्संग नगर दुधमनियाँ में रजत जयंती महोत्सव एवं वार्षिक महोत्सव को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा

सिंगरौली-सिंगरौली जिले के कृष्ण प्रणामी मंदिर सत्संग नगर-दुधमनियाँ का रजत जयंती एवं वार्षिक महोत्सव दिनांक 8 फ़रवरी 2026 से 15 फ़रवरी 2026 तक दिव्य एवं भव्य रूप से मनाया जा रहा है । इस पावन अवसर पर विशेष रूप से ब्रह्मवाणी श्री तारतम सागर के 108 पारायण, श्री मद्भागवत महापुराण की कथा, विद्वान-विदुषि के प्रवचन, भजन-कीर्तन, दिनांक 12.01.2026 को हिन्दू कन्याओं का सामूहिक विवाह एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे अनेक दिव्य प्रसंग संपन्न होंगे। जिसमे प्रतिष्ठित आचार्यजन तथा अनेक संत-महन्त जनों की भी उपस्थिति होगी।

वैसे तो प्रत्यक वर्ष मंदिर मे वार्षिकोत्सव कार्यक्रम मनाया जाता है कितु इस वर्ष मंदिर के रजत जयंती के अवसर पर बिशेष रूप से उपरोक्तानुसार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमे पारायण पाठ हेतु गुजरात के 150 सुन्दर साथ तथा भारत देश के कई राज्यो से संत महन्त इस कार्यक्रम मे पधार रहे है लगभग 500 भक्तों को आवास एवं भोजन की व्यवस्था मंदिर प्रांगण मे किया गया है इस अवसर पर श्री 5 नवतनपुरी धाम, जामनगर (गुजरात) के प्रतिनिधि महन्त, प्रणामी समाज के प्रसिद्ध कथाकार स्वामी श्री 108 लक्ष्मणदेवजी महाराज व्यासपीठ पर विराजमान होकर श्रीमद्भागवत कथा श्रवण करायेंगे । इस कार्यक्रम में मंदिर के संस्थापक गुंजारी लाल तिवारी ने सभी क्षेत्रीय भक्त जनों से बिशेष आग्रह किया है कि दिनांक 09 फरवरी 2026 से निरंतर 15 फरवरी 2026 तक मंदिर मे पधार कर सेवा, सत्संग एवं साधना द्वारा अपने जीवन को धन्य बनाने हेतु अपने परिवार, इष्ट एवं मित्रों सहित पधारने का कष्ट करें।
उक्त कार्यक्रम आप सभी के सहयोग से संम्पन्न होने जा रहा है अतः आप लोग तन, मन एवं धन से अपने श्रद्धा एवं सामर्थता अनुसार सेवा कर सकते है। आप अपनी सेवा राशि मंदिर के बैंक खाता अथवा क्यू आर कोड के माध्यम से भी भेज सकते है।













