मध्य प्रदेशसिंगरौली

प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास का मामला दर्ज, आरोपी हिरासत में

सिंगरौली। विन्ध्यनगर थाना क्षेत्र में प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसे अभिरक्षा में लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादी शशी प्रकाश सिंह (55 वर्ष) निवासी ग्राम बघेजी थाना फेफरा जिला बलिया (उत्तर प्रदेश) ने थाना विन्ध्यनगर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि मुमताज अहमद द्वारा उन्हें प्रलोभन देकर हिन्दू धर्म से मुस्लिम धर्म में परिवर्तन कराने का प्रयास किया जा रहा था।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच की, जिसमें प्रथम दृष्टया मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 की धारा 3 एवं 5 के तहत अपराध पाया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी मुमताज अहमद के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया।
पुलिस ने आरोपी को अभिरक्षा में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Author

Related Articles

Back to top button